हरिद्वार

गुडविल सोसाइटी ने युवा दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय लिया

हरिद्वार: इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी आफ इंडिया (हरिद्वार चैप्टर) ने 9 जनवरी को युवा दिवस पर ‘स्वामी विवेकानन्द: एक व्यक्तित्व एक चिंतन’ विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय सोसाइटी की हाल ही में हुई बैठक में लिया गया।


बैठक में सोसाइटी के पुनर्गठन के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। सोसाइटी के सचिव अरुण कुमार पाठक ने बताया कि सोसाइटी विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए कार्य करती है और इसकी शाखाएं विश्व के कई देशों में हैं।
उद्योगपति डा. महेन्द्र आहूजा ने कहा कि सोसाइटी में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं और उनके सुझावों पर सरकार अक्सर अमल करती है। वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने बताया कि 9 जनवरी को होने वाली बैठक में सोसाइटी का पुनर्गठन किया जाएगा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कई अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top