उत्तराखण्ड

जमीनी सौदेबाजी का आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख गबन का आरोप

काशीपुर/उधमसिंहनगर– पुलिस को दी तहरीर के अनुसार ग्राम सज्जनपुर पीली, हरिद्वार निवासी फौजी मनीष कुमार पुत्र रमेश ने 8 अगस्त 2022 ने बताया  कि वह फौज में नौकरी करता है। उसके रिश्तेदार ब्रजेश कुमार शर्मा पुत्र महेशानन्द शर्मा निवासी नीझड़ा ने उसे काशीपुर में एक प्लॉट दिलवाने के लिए काशीपुर बुलाया था। नवम्बर 2016 में वह अपनी बहन मोनिका के साथ ब्रजेश कुमार शर्मा के घर आया। वहां पर ब्रजेश के दोस्त गोपाल सिंह बिष्ट पुत्र आन सिंह निवासी पर्वतीय इंक्लेव, मानपुर रोड, काशीपुर ने उनको  रामनगर रोड पर प्लाट दिखाकर कहा कि यह प्लॉट अजीत गुप्ता पुत्र शिवचरण गुप्ता निवासी मौ. काजीबाग का है। हम इस प्लॉट पर तुम्हें दो साल में मकान बनाकर दे देंगे। उन्होंने  प्लाट पर मकान बनाने सहित 17 लाख रुपये की कीमत तय करी ।  तीनों व्यक्तियों ने उसके नाम से एच.डी.एफ.सी. बैंक काशीपुर के हाऊजिंग डवलपमेन्ट फाइनेन्स कापोरेशन लि. से 15,00,000/ का हाऊजिंग लोन भी स्वीकृत कराया। जिसमें से 14,00,000/- रुपये का भुगतान सीधे बैंक से रजिस्ट्री के वक्त बैंक द्वारा अजीत गुप्ता ने दिनांक 30.03.2017 को प्राप्त कर लिया व 3,00,000/- रुपये गोपाल बिष्ट व ब्रजेश शर्मा के जरिये अदा कर दिये।

मनीष ने बताया कि 30.03.2017 को बैनामा होने के उपरान्त दाखिल खारिज होने के बाद वे अपनी बहन के साथ लगभग 2 वर्ष बाद खरीदे गये प्लॉट पर गये तो देखा कि वहाँ पर कोई मकान बना हुआ नहीं है, ना ही उक्त नाप का कोई प्लॉट मौके पर है। जब उसने उपरोक्त लोगों से अपने प्लॉट व मकान के सम्बन्ध में पूछा तो तीनों लोग टाल मटोल करते रहे और कहने लगे कि हम तुम्हारा मकान जरूर देंगे। लेकिन आज तक इन्होंने मेरा मकान बनाकर नहीं दिया। और मुझे फर्जी प्लॉट की रजिस्ट्री कर 17 लाख रुपये हड़प लिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top