हल्द्वानी

हल्द्वानी बवाल : उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के इसलिए सरकार ने दिए आदेश

उपद्रवियों के पुलिस पर पत्थरबाजी और थाना फूंकने की घटना के बाद लगाया कर्फ्यू, नेट बंद किया
देहरादून। बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध धार्मिक स्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इससे 50 से अधिक पुलिस कर्मी और निगम कर्मी समेत 300 से ज्यादा घायल हो गए। जेसीबी समेत कई वाहन फूंक दिए गए हैं।
उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंक दिया। आंसू गैस के गोले दागने और लाठी चार्ज के बाद भी जब हालात काबू में नहीं आए तो सबसे पहले अधिकारी वहां से खिसक लिए। पुलिस और निगम टीम जैसे-तैसे वहां से निकली।इस बीच प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की है।
• 3:00 बजे अतिक्रमण हटाने के लिए बनभूलपुरा थाने के पास टीमें जुटने लगी।
• 4: 23 बजे टीम पुलिस फोर्स के साथ रवाना हुई।
• 4: 30 बजे टीम मलिक के बगीचे में पहुंची।
• 4: 40 बजे लोग अतिक्रमण स्थल पर जुटने लगे।
• 4: 42 पर लोगों ने विरोध शुरू किया।
• 4: 44 पर लोगों ने पुलिस द्वारा लगाई बैरिकेटिंग हटाना शुरू कर दिया।
• 4: 51 पर अराजक तत्त्वों ने जेसीबी रोकी।
• 4: 55 पर हंगामा शुरू हुआ और पत्थर बाजी हुई।
• 5: 17 बजे अतिक्रमण तोड़न की कार्रवाई शरू की।
• 5: 20 पर लोगों ने जेसीबी तोड़ी।
• 5: 24 पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आसू गैस के गोले दागे।
• 5: 35 पर उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगाई।
• 5: 54 पर पुलिसकर्मी घायल हुए।
• 6: 30 बजे उपद्रवियों ने थाना फूंका।
• 7:00 बजे घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा।
• 7:30 पर सीएम ने बैठक कर उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए।
• 7:48 पर शहर में कर्फ्यू का आदेश जारी हुआ।
• 7:55 पर उधमसिंह नगर से और फोर्स हल्द्वानी पहुंची।
• 8: 00 बजे इंटरनेट सेवा बंद की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top