हल्द्वानी

हल्द्वानी: स्मैक तस्करी का बड़ा खुलासा, 1 किलो से अधिक स्मैक के साथ सिपाही समेत तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी- नैनीताल पुलिस और SOG की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अब तक नशे के इतिहास में सबसे बड़ी खेप बरामद की की है। पुलिस ने तीन बड़े तस्करों के साथ एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है बताया जा रहा है। कि पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं इन तीनों तस्करों के पास से एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी मोरपाल, अर्जुन पांडे और रविंद्र सिंह को पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक अब तक नहीं बरामद की गई थी। एसओजी और लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ यह बड़ी कामयाबी हासिल की है मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक बाइक सवार की तलाशी ली जहां बाइक में तीन लोग सवार थे पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो वह भागने लगे । इस बीच तीनों को पुलिस ने पकड़ा और तलाशी ली तो तीनों के पास से 1 किलो से अधिक स्मैक बरामद की गई अंतराष्ट्रीय बाजार में इस समय की कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया एक आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है जिसकी तैनाती बरेली जनपद।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top