हल्द्वानी

हल्द्वानी बस स्टेशन यहां होगा शिफ्ट, बस स्टेशन पर बनेगा बहुउद्देशीय भवन प्रोजेक्ट

हल्द्वानी। 7 दशक पहले बना हल्द्वानी का बस स्टेशन बहुउद्देशीय भवन प्रोजेक्ट की जद में आने की वजह से इसे तोड़ा जाएगा, लेकिन इससे पहले ट्रांसपोर्ट नगर में नया स्टेशन तैयार करना होगा, ताकि बसों का संचालन एक दिन के लिए भी प्रभावित न हो।
दूसरी तरफ, नई जगह बस स्टेशन और सभी सुविधाओं को विकसित करने के लिए डिजाइन और बजट प्रस्ताव तैयार हो चुका है। पौने तीन करोड़ रुपये इस काम में खर्च होंगे। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) एशियन डेवलेपमेंट बैंक (एडीबी) से बजट मिलने के बाद इस काम को शुरू कर देगी।
हल्द्वानी में तहसील भवन की जगह भविष्य में बहुउद्देशीय भवन नजर आएगा। शासन ने यूयूएसडीए को निर्माण संस्था नामित किया है। 336 करोड़ से तैयार होने वाले इस भवन में तहसील के अलावा शहर के कई सरकारी विभागों के दफ्तर, पार्किंग, सभागार, प्रेस क्लब, पुस्तकालय आदि बनाया जाएगा। इसके अलावा वर्तमान बस अड्डे की जगह इंटरसिटी बस स्टेशन का निर्माण होगा।
हल्द्वानी बस स्टेशन को कुमाऊं में सबसे व्यस्त स्टेशन कहा जाता है। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य मार्गों पर यहां से रोजाना 300 बसों का संचालन होता है। इसलिए पुराने स्टेशन को तोड़ने से पहले नया तैयार करना होगा। यूयूएसडीए का कहना है कि बहुउद्देशीय भवन की डीपीआर को शासनस्तर की तकनीकी कमेटी से सितंबर में स्वीकृति मिलने के बाद नियोजन विभाग की अनुमति लेकर टेंडर भी आमंत्रित कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर में नए बस स्टेशन का काम भी शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top