हल्द्वानी

हल्द्वानी: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली छठी प्रभात फेरी, अखंड पाठ आरंभ

हल्द्वानी में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर छठी और आखिरी प्रभात फेरी श्रद्धा से निकाली गई, इसके बाद श्री अखंड साहिब पाठ आरंभ हुआ। पढ़ें पूरी खबर

हल्द्वानी। साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित छठी और आखिरी प्रभात फेरी रविवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से सुबह 5:00 बजे शुरू हुई इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। पूरे मार्ग में गुरबाणी कीर्तन और पुष्प वर्षा से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
प्रभात फेरी रामलीला ग्राउंड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से आरंभ होकर मीरा मार्ग, बरेली रोड, धरमपुरा गली, नैनीताल रोड, कारखाना बाजार और पटेल चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने पूरे रास्ते गुरबाणी गायन कर प्रथम गुरु की महिमा का गुणगान किया। समापन के बाद हेड ग्रंथी ज्ञानी जगमीत सिंह जी ने श्री अखंड साहिब पाठ की आरंभता की और संगत ने लंगर व प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य सेवादार स. अमरजीत सिंह आनंद (बंटी), महासचिव स. कंवलजीत सिंह शेरू, मीडिया प्रवक्ता स. हरजीत सिंह चड्ढा, कोषाध्यक्ष स. जसपाल सिंह, स. सनी आनंद, स. मनलीन कोहली, स. तेजिंदर सिंह नाटी, स. प्रभजोत सिंह रिंकल, बीबी बलजीत कौर, बीबी मनमोहन कौर और बीबी जसमीत कौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह आनंद ने सभी जत्थेबंदियों का आभार जताते हुए 24 नवंबर को मनाए जाने वाले विशाल गुरपर्व में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।
धार्मिक उल्लास और सेवा भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में आपसी भाईचारे और आस्था का संदेश दिया। अब संगत में 24 नवंबर के मुख्य प्रकाश पर्व समारोह को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top