हल्द्वानी

हल्द्वानी में पत्नी का सिर फोड़ा, 11 माह के बच्चे को फेंका: ससुराल पर केस दर्ज

हल्द्वानी में दहेज के लिए विवाहिता पर जानलेवा हमला और 11 माह के बेटे से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। यहां शादी के दो साल बाद पति ने पत्नी का सिर फोड़ दिया और 11 माह के बेटे के साथ भी मारपीट की। घायल महिला किसी तरह बच्चे को लेकर जान बचाकर भागी और अस्पताल पहुंची।


पीड़िता हिमानी बिष्ट ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दिसंबर 2024 में प्रेम विवाह के कुछ समय बाद ही दहेज और तानों को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई थी। पिता ने दहेज में 10 लाख रुपए की कार दी थी, फिर भी अतिरिक्त मांग के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि 23 नवंबर की सुबह पति ने बेटे को बेड से नीचे फेंका और नुकीली चीज से सिर पर हमला किया।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल महिला खून से लथपथ दिख रही है। पीड़िता का आरोप है कि हमले के दौरान मदद के बजाय वीडियो बनाया गया और पुलिस की मौजूदगी में भी उनके माता-पिता से अभद्रता व मारपीट हुई। गंभीर हालत को देखते हुए महिला को बेस अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण हुआ।
पीड़िता की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ चल रही है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top