हल्द्वानी

काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस से गिरी हल्द्वानी की महिला, जवान ने बचाया, देखें वीडियो वायरल

बरेली: इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना में आरपीएफ जवान ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक महिला यात्री की जान बचाई है। घटना उस समय हुई जब काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस रेलगाड़ी स्टेशन से रवाना हो रही थी।
हल्द्वानी से लखनऊ जा रहे पांडे परिवार ने इज्जतनगर स्टेशन पर कुछ सामान खरीदने के लिए ट्रेन से उतर कर प्लेटफॉर्म पर आ गए थे। सामान खरीदने के बाद जब वे वापस ट्रेन में चढ़ने लगे तो अचानक ट्रेन चलने लगी। इसी बीच किरण पांडे का पैर ट्रेन के पायदान में फंस गया और वह प्लेटफॉर्म से नीचे पटरी पर गिर गई।


इस घटना को देखकर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सौरभ कुमार ने तुरंत ही सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों से चेन खींचवाकर ट्रेन को रुकवा दिया। इसके बाद वे खुद प्लेटफॉर्म से नीचे उतरकर महिला यात्री को ट्रैक से बाहर निकाल लाए।
घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत रेलवे चिकित्सालय ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला के सिर में चोट लगने के कारण टांके लगाए। घायल महिला की पहचान किरण पांडे, निवासी पीपल पोखरा फतेहपुर, हल्द्वानी के रूप में हुई है। उनके साथ उनके पति विनोद पांडे भी यात्रा कर रहे थे। उपचार के बाद महिला को उनके पति के साथ घर ले जाया गया।
घटना के बाद घायल महिला और उनके पति ने आरपीएफ जवान सौरभ कुमार की हौसलेमंदी की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जवान की सूझबूझ और तत्परता के कारण उनकी पत्नी की जान बच गई।
आरपीएफ जवान की तारीफ
इस घटना ने एक बार फिर आरपीएफ जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और मानवीयता को उजागर किया है। जवान सौरभ कुमार ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक इंसान की जान बचाई है। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें हर तरफ से सराहा जा रहा है।
रेलवे सुरक्षा में आरपीएफ की भूमिका
यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि रेलवे सुरक्षा में आरपीएफ की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। आरपीएफ जवान दिन-रात यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं और कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों को बचाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top