उधमसिंह नगर

पत्नी को रास्ते से हटवाने के लिए दी पांच लाख की सुपारी

कार से पत्नी को कुचलवाने की रची साजिश, पति समेत 3 गिरफ्तार

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने पत्नी को मरवाने की साजिश करने वाले पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पत्नी को रास्ते से हटवाने के लिए 5 लाख दिए गए।
एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बीते 5 मार्च को सलविन्दर सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी ग्राम पतरामपुर जसपुर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री कुलविन्दर कौर काशीपुर महिला हेल्पलाइन से वापस घर पतरामपुर आ रही थी। रास्ते में करीब 2 बजे पुलिस चौकी शिवराजपुर पट्टी से आगे एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार के चालक ने उसकी पुत्री को जान से मारने की नीयत से पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे उसकी पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसे सन्देह है कि उसकी पुत्री के पति जसपाल सिंह ने उसे मरवाने की कोशिश की है।
सलविन्दर सिंह की तहरीर के आधार पर 5 मार्च को जसपाल सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम पतरामपुर व चालक के विरुद्ध थाना कुण्डा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसएसपी के आदेशानुसार एवं एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा दिनेश फतर्याल के नेतृत्व में थाना टीम के साथ एसओजी टीम को शामिल कर सीसीटीवी फुटेज देखने, सर्विलांस से घटना की सत्यता का पता लगाने व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा वाहन के द्वारा उपरोक्त घटना कारित करना सही पाये जाने पर उक्त वाहन कार की डिटेल ली गयी। जिससे परत दर परत खुलती चली गई घटना का मास्टरमाइंड उसका पति जसपाल सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम पतरामपुर थाना जसपुर उसका साथी खेम सिंह निवासी उदयपुर थाना रेहड़ जनपद बिजनौर तथा तीसरा साथी महिपाल सिंह पुत्र ओंकार निवासी लक्ष्मी नगर थाना जसपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस की सूझबूझ से पीड़िता अब सकुशल बताई जा रही है पुलिस ने आज तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से न्यायालय ने पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top