हरिद्वार

हरिद्वार मंगलौर में ईंट भट्ठे की प्लेट गिरी, 6 लोगों की मौत, कई दबे

हरिद्वार। आज सुबह लगभग 8:30 बजे रुड़की कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लहबोली, थाना मंगलौर स्थित सानवी ईंट भट्ठे की प्लेट गिर गई है जिसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना है। इस पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए मलवे में दबे लोगों को निकलवा कर रुड़की स्थित विनय विशाल हॉस्पिटल रवाना किया गया। अब तक कुल छः लोगों के मृत्यु (5 की मौके पर, एक की उपचाराधीन) की पुष्टि हो चुकी है जिनके शव निकाले जा चुके हैं जबकि दो घायलों का इलाज विनय विशाल अस्पताल, रुड़की में चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top