हरिद्वार

हरिद्वार-नजीवाबाद राजमार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने भागकर बचाई जान

हरिद्वार। नजीवाबाद राजमार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक चलती कार में आग लग गई। चालक ने बीचोंबीच सड़क में कार रोककर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने से राजमार्ग पर जाम लग गया। आनन फानन में पहुंचे दमकलर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
घटना रविवार शाम करीब पांच बजे हुई। अमरोहा यूपी से एक कार चालक देहरादून जा रहा था। जैसे ही वह चंडीदेवी मंदिर रोपवे से आगे पहुंचा उसकी कार के बोनट से धुंआ निकलने लग गया। देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली। चालक ने तुरंत ही कार को बीच सड़क में रोक दिया, जिसके बाद वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया।
राजमार्ग पर कार में आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते दोनों तरफ चौपहिया वाहन की लंबी लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मायापुर फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, उसके बाद कार में लगी आग पर काबू पाया गया। आग बुझा लेने तक कार पूरी तरह से स्वाहा हो चुकी थी। आग बुझा लेने के बाद श्यामपुर पुलिस को यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में मशक्कत करनी पड़ी। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि कार पूरी तरह से जल चुकी थी। चालक सुरक्षित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top