हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट में लिप्त तस्करों का भंडाफोड़

लक्सर से अन्य प्रांतों में थी वितरण की योजना, 3.7 किलोग्राम चरस बरामद
नेपाल के रास्ते बिहार, उत्तर प्रदेश समेत एवं अन्य प्रांतों से छुपकर धर्मनगरी हरिद्वार के युवाओं की नसों में घोला जा रहा था नशा
बेहद शातिर तरीके से “ब्लाउजनुमा पाॅकेटदार जैकेट में” छुपाकर बिहार से लाई जाती थी चरस
नशा किसी भी समाज को खोखला कर देता है, हमारी कोशिशें जारी हैं हम इस धंधे में लिप्त अंतिम अपराधी को भी जेल भेजेंगे : एसएसपी

हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान’’ के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह को मिले इनपुट के आधार पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए “सी.ओ लक्सर एवं कोतवाली लक्सर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वकील के घर संयुक्त रूप से मारे गए छापे में अभियुक्त वकील पुत्र असगर के घर के अंदर टीन के बक्से में छुपाकर रखी गयी लगभग 3.7 किलोग्राम चरस को बरामद करने में सफलता हासिल की है।
बेहद शातिर है गैंग
अभियुक्त उपरोक्त वकील अपने साथी असलम अंसारी निवासी बिहार के साथ मिलकर लंबे समय से चोरी छिपे चरस की तस्करी करता था। ये इतने शातिर तरीके से अपना काम करते थे कि पकड़ में नहीं आ पाए थे। असलम नेपाल के रास्ते चरस को भारत में बिहार राज्य में लाता था वहां से गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) समेत अन्य प्रांतों में पहुंचाता था। इसके द्वारा लक्सर में गुपचुप तरीके से एक कमरा भी इसी काम के लिए लिया गया था जहां से माल की डिलीवरी अभियुक्त वकील उपरोक्त को हो जाने पर, फिर से कमरा बंद करके वापस बिहार चला जाता था। एक बार माल की डिलीवरी अभियुक्त वकील को हो जाने पर आगे की जिम्मेदारी वकील की हो जाती थी।
छुपाकर लाते थे चरस
अभियुक्त वकील/असलम द्वारा चरस को पहले नेपाल से भारत में बिहार राज्य लाकर उसके बाद बेहद शातिर तरीके से बिहार राज्य से शरीर मे *बलाउजनुमा जैकेट* के अंदर बनाए गए छोटे छोटे पैकेट में इस प्रकार छुपाकर ले जाया जाता था कि सामने से देखने पर किसी भी व्यक्ति को कोई शक नहीं होता था। हरिद्वार पुलिस ने अपनी पड़ताल में अभियुक्त के कब्जे से उस जैकेट को भी बरामद किया है।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
प्रकरण में कोतवाली लक्सर पुलिस ने एन०डी०पी०एस० एक्ट के अन्तर्गत गंभीर धाराओं में मु०अ०सं० 542/23 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर, अभियुक्त वकील को जेल भेजा जा रहा है जबकि इसके साथी अभियुक्त असलम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा यू०पी०, बिहार समेत सभी संभावित स्थानों में दबिशें दी जा रही हैं। विवेचना जारी है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*मकान मालिक के खिलाफ भी होगी कार्रवाई*

पूरे उत्तराखंड समेत हरिद्वार पुलिस द्वारा भी समय-समय पर चलाए जाने वाले सत्यापन अभियान के दौरान किरायेदारों की जानकारी न देने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती रही है परंतु पुलिस द्वारा बार-बार संचार के विभिन्न माध्यमों के द्वारा भी सूचना को प्रचारित-प्रसारित किए जाने के बावजूद भी लोगों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराए जाने से ऐसे लोगों को रुकने का ठिकाना मिल जाता है।

इस मामले में भी अभियुक्त असलम उपरोक्त की जानकारी पुलिस से छुपाकर, उसको अपने घर में पनाह देने पर मकान मालिक के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

वकील पुत्र असगर निवासी – सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार

*बरामदा माल*
01. चरस 3.7 किलो ग्राम
02. ब्लाउजनुमा पोकेटदार जैकेट

*पुलिस टीम*
1- क्षेत्राधिकारी लक्सर श्री मनोज कुमार ठाकुर
2- व०उ०नि० अंकुर शर्मा
3- उ०नि० मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी सुल्तानपुर
4- हे०का० पंचम प्रकाश
5- कानि० अजीत तोमर
6-का० प्रभाकर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top