हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने धरा सीबीआई का नकली डीसीपी

खुद को सीबीआई का ऑफिसर बताकर बहादराबाद निवासी युवती से की थी सगाई

शक होने पर शादी से 2 दिन पहले युवती के भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा, फर्जी आईडी दिखाकर लोगों से ठगी करना आया प्रकाश में

हरिद्वार। थाना बहादराबाद क्षेत्र में एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने C.B.I. ब्रांच दिल्ली और देहरादून में दस्तावेजों को खंगालने के बाद कथित फर्जी C.B.I. डीसीपी को बेहट सहारनपुर से दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से डीसीपी की फर्जी आईडी, फोटोग्राफ्स और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए।
अभियुक्त द्वारा खुद को बतौर C.B.I. डीसीपी पेश करते हुए वर्तमान पोस्टिंग पटियाला बताकर आनंद विहार कॉलोनी निकट रानीपुर झाल बहादराबाद निवासी युवती से सगाई की थी। इस बारे में शक होने पर युवती के भाई ने शिकायती प्रार्थनापत्र देकर दिनांक 8 दिसंबर 2022 को थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त वसीम आजम द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज (आईडी व फोटोग्राफ) एक फर्जी फोटोशॉप से तैयार किए गए हैं। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*बरामद सामग्री-*
1- फोटो IPS ड्रेस में – 02
2- डीसीपी की फर्जी आईडी – 08

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top