हरिद्वार

शिवभक्त की मदद के लिए भगवान बनकर पहुंची हरिद्वार पुलिस

अमरोहा का कांवड़ यात्री को अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा, पुलिस ने करवाया उपचार

हरिद्वार। कांवड़ लेने हरिद्वार आ रहे शिवभक्त चण्डी चौक के पास अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से गिर गया। हरिद्वार पुलिस यात्री के लिए भगवान का अवतार बनकर पहुंची। पुलिस ने यात्री को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। यात्री के होश में आने पर उसे सुरक्षित उसके गंतव्य के लिए भेजा गया। यात्री अमरोहा, उ.प्र. का रहने वाला है। यात्री ने पुलिस का आभार जताया और सोशल मीडिया पर हरिद्वार पुलिस के नेक कार्य की खूब सराहना हो रही। यात्री को मदद पहुंचाने वाली टीम में SSI दिवान सिंह, Ct. रितेश कुमार, Ct. देवेंद्र व यातायात वालंटियर राजकुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top