पिथौरागढ़

सरयू में डूबे युवक का शव मिला, शादी में दिल्ली से शामिल होने आया था बागेश्वर

बागेश्वर। जनपद नियंत्रण कक्ष बागेश्वर द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई की सरयू नदी में एक व्यक्ति डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए  रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा जिला  पुलिस, फायर सर्विस व स्थानीय गोताखोरों के साथ संयुक्त आपरेशन चलाकर डूबे हुए व्यक्ति को तलाश करने के काफी प्रयास किये गए परन्तु नदी की गहराई अधिक होने के कारण उपरोक्त का कुछ पता नही चल पाया। ऐसे में प्रभावी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोरों की मांग की गई। मांग के सापेक्ष एसडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोर उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में  नैनीताल से बागेश्वर पहुंचे व  आज दिनाँक 22 मई 2023 को एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों द्वारा कड़ी मशक्कत से लगभग 20 फीट की गहराई से शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
डूबे हुए व्यक्ति का नाम प्रिन्स पाल पुत्र श्री विरेंद्र पाल निवासी मोती बाग नयी दिल्ली  है। जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। गौरतलब है कि प्रिन्स अपने अन्य दोस्तों के साथ बागेश्वर में निवासरत दोस्त की शादी के लिए दिल्ली से बागेश्वर आये हुए थे। ये सभी दोस्त दिनाँक 21 मई 2023 को दोपहर बिलौना के पास सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक प्रिन्स डूब गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top