Connect with us

उत्तराखण्ड

एलआईसी के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और ऊर्जा निगम का जेई 15-15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सीबीआई ने एलआईसी देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ने पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध करने पर वह   40 हजार रुपये में मान गया।  
मंगलवार को शिकायतकर्ता इसकी पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये देने गया था। इस दौरान सीबीआई की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आवासीय परिसर की तलाशी ली जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में  कल पेश किया जाएगा।
वहीं, देहरादून के  हरबर्टपुर बिजली घर में मंगलवार शाम को विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। इस दौरान यहां टीम ने जेई को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि जेई परवेज आलम बिजली के कनेक्शन लगाने के एवज में रिश्वर की मांग कर रहा है। जेई ने पीड़ित से 15000 रुपये मांगे। शिकायत पर विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची तो जेई को रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी गुणवत्ता: हर ब्लॉक में खुलेंगे अंग्रेजी माध्यम स्कूल, 2000 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement