Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में हर महीने 09 तारीख को बजेगा भूकम्प का सायरन, जानिए समय और नियम

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में शनिवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। जानें पूरी खबर।

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक आए इन झटकों से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बाहर सड़कों पर निकल आए। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई है। इसका केंद्र बसुंगा के जंगलों में जमीन से 11 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। पिछले चार दिनों के भीतर जनपद में भूकंप के झटके महसूस होने की यह दूसरी घटना है, जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरकाशी जिला भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन चार और पांच के अंतर्गत आता है। क्षेत्र के लोगों को आज भी 20 अक्टूबर 1991 का वह विनाशकारी भूकंप अच्छी तरह याद है, जिसने भारी तबाही मचाई थी। ऐसे में जरा सा भी झटका लगते ही पुराने हादसे की खौफनाक यादें ताजा हो जाती हैं और लोग सतर्क हो जाते हैं।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत दल तैयार हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नागरिकों से भी अफवाहों से बचने और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›