Report by : CWN Desk
Published at :
कोटद्वार के प्रेमी युवक ने देहरादून में प्रेमिका के घर जाकर फंदे पर लटक कर दे दी अपनी जान

प्रेमिका के शादी से इन्कार करने से था आहत, एक दिन पहले मां के साथ शादी का प्रस्ताव लेकर गया था
देहरादून। प्रेमिका के शादी से इन्कार करने से आहत प्रेमी ने उसके घर जाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी ने खुद को प्रेमिका के घर के कमरे में बंद कर लिया। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो प्रेमी फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीओ डालनवाला आशीष भारद्वाज ने बताया कि निजी अस्पताल से नेहरू कॉलोनी थाने को एक युवक की मौत की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच पड़ताल की गई। पुलिस ने बताया कि मृतक आशीष (22) पुत्र संजय कुमार निवासी कोरिया कोटद्वार पौड़ी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आशीष मोथरोवाला क्षेत्र निवासी एक युवती को प्रेम करता था। युवती ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया था। वह मंगलवार को ही अपनी मां को साथ युवती के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गया था।
पुलिस ने बताया कि युवती के शादी करने से मना करने पर आशीष बुधवार सुबह युवती के घर पहुंच गया। युवती के परिजनों ने उसके लिए घर का गेट नहीं खोला। इसके बाद आशीष चहारदीवारी फांदकर युवती के घर में घुस गया। घर के ऊपरी तल पर पहुंचकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इसकी जानकारी जब आशीष के परिवार के लोगों को लगी तो वह भी युवती के घर पहुंच गए। युवती के परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो आशीष अंदर फंदे पर लटका था। आनन फानन में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के घर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›