Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, 4 दिन का नवजात शवों के पास रोता रहा

नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया, दंपती के मौत की वजह स्पष्ट नहीं

देहरादून। पति-पत्नी ने बंद कमरे में आत्महत्या कर ली। तीन दिन तक माता-पिता के शवों के बीच 4 दिन का नवजात रहा।
क्लेमन टाउन के टर्नर रोड स्थित एक घर में पति-पत्नी के करीब तीन दिन पुराने शव मिले हैं। शवों के बीच में दंपति का नवजात बच्चा लेटा था, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यूपी नागल सहारनपुर निवासी कासिफ (25) देहरादून में टर्नर रोड पर किराए के मकान में पत्नी अनम (20) के साथ रहता था। उसकी अनम के साथ एक साल पहले दूसरी शादी हुई थी। पहली
पत्नी गांव में रहती है। देहरादून के ही एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद आठ जून को कमरे पर लौटी थी। कासिफ पहली पत्नी से रोजाना बात करता था, लेकिन 10 जून के बाद उसने कॉल नहीं की। चिंता होने पर मंगलवार को दूसरी पत्नी देहरादून पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, कमरे से दुर्गंध आ रही थी। अनहोनी की आशंका पर महिला ने एक रिश्तेदार को मौके पर बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो दंपति की सड़ी गली लाश जमीन पर पड़ी थी। दोनों शवों के बीच पांच दिन का नवजात बेसुध लेटा था। पुलिस ने एंबुलेंस से बच्चे तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया।
दंपति को शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल स्थित मर्च्यूरी में भिजवा दिया। उधर, क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि शव करीब तीन पुराने हैं। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लग रही है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगी।
मौत का कारण जानने के लिए पुलिस कासिफ के मोबाइल को भी खंगाल रही है। पुलिस ने कासिफ और उसकी मृत पत्नी का फोन कब्जे में ले लिया है। कॉल रिकार्डिंग के साथ ही उनके संपर्क में जो लोग थे, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›