Connect with us

देहरादून

3 दिन बिना दूध पीए जिंदगी की जंग जीत गया 4 दिन का नवजात शिशु

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में बंद कमरे में मां-पिता की सड़ी-गली लाश के साथ लिपटकर रोता-बिलखता मिला

देहरादून। शहर के टर्नर रोड पर किराए के घर के बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव के साथ 4 दिन का नवजात 3 दिन बिना दूध पिये जिंदगी की जंग जीत गया। कुदरत का करिश्मा ही है नवजात स्वस्थ्य है और उसे चिकित्सकों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती किया है। शिशु के माता-पिता ने कर्ज के बोझ के चलते आत्महत्या कर ली और करीब 3 दिन तक शव बंद कमरे में रहे। शवों में कीड़े पड़ गए और शिशु उनसे लिपटा रहा।
काशिफ और अनम ने दस जून की रात आत्महत्या की। शव सड़ने पर दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को घटना का पता तीन दिन बाद चला। सूचना पर पुलिस ने दरवाजे तोड़कर शव बरामद किए। माता-पिता के शव बीच में शिशु के लेटे होने से शवों से निकले कीड़े उसके शरीर से भी मिले। तीन दिन बाद बिना दूध पिए बच्चे के जिंदा मिलने से पुलिस कर्मी भी आश्चर्यचकित हैं। काशिफ की दो शादी थी। दूसरी पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसकी 10 जून को रात 11 बजे पति से बात हुई थी। काशिफ ने उसे बताया था कि वो 11 जून को गांव आएगा। उसने गांव में किसी के उधार लिए पांच लाख रुपये लौटाने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओ के अभाव पर उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य महानिदेशक को तलब किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement