Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में 16 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

शादी से एक दिन पहले युवक द्वारा दूल्हे के परिवार को अश्लील फोटो भेजकर शादी टूटने से अवसाद में थी युवती
हल्द्वानी। रामपुर रोड क्षेत्र में शादी टूटने से आहत एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय युवती सिडकुल में नौकरी करती थी। उसी कंपनी में कोटद्वार का एक युवक काम करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर दोनों में अनबन हो गई। इस बीच युवती के घरवालों ने उसका रिश्ता रानीखेत तय कर दिया। 12 जून को शादी होनी थी।
शादी के ठीक एक दिन पहले प्रेमी ने लड़के वालों को युवती की आपत्तिजनक फोटो भेज दी। यह देख उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। मामले में युवती ने केस दर्ज कराया था।
घटनाक्रम के बाद अवसाद में युवती ने नौकरी छोड़ दी थी। युवती के भाई ने बताया, बुधवार दोपहर एक बजे करीब उसने घर में फंदा लगा लिया। घटना के समय घर पर माता- पिता भी नहीं थे। दो बहनों और दो भाइयों में वह सबसे बड़ी बहन थी। टीपीनगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी ने बताया, शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›