हरिद्वार

हरिद्वार: भाजपा ने फूंका 2027 का चुनावी बिगुल, सीएम धामी बोले- बनाएंगे हैट्रिक

हरिद्वार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 2027 में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा किया। जानें पूरी रणनीति।

हरिद्वार। हरिद्वार में चल रही भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि भाजपा प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से जुटे कार्यकर्ता यहां से हैट्रिक का विकल्प नहीं, बल्कि संकल्प लेकर लौटेंगे।
कार्यसमिति स्थल के बाहर लगे नारों ने भी पार्टी की चुनावी रणनीति साफ कर दी है। परिसर में ‘संस्कृति का सम्मान, विकास की उड़ान’ और ‘विरासत की रक्षा, विकास की रफ्तार’ जैसे नारों के जरिए संस्कृति और विकास को मुख्य मुद्दा बनाया गया है। इसके साथ ही सभागार का नाम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के नाम पर रखकर पार्टी ने अपनी सियासी विरासत को भी सम्मान दिया है।
सीएम धामी ने बताया कि भाजपा का संगठन साल के 365 दिन सक्रिय रहता है और पन्ना प्रमुख से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत टीम काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा। सभी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का संदेश देंगे।
संगठन की मजबूती और सांस्कृतिक विरासत के नारों के साथ भाजपा ने 70 विधानसभा सीटों पर सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। अब देखना होगा कि पन्ना प्रमुख स्तर तक की यह तैयारी आगामी चुनाव में क्या रंग लाती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी