Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

अगर आपका “दिल” पत्थर का है तो ही इस खबर पर क्लिक कीजिए, वरना आपके भी आंसू छलक आएंगे

Published

on

खबर शेयर करें 👉
सभी वीडियो और फोटो ब्लर किये हैं, ताकि बेटियों की पहचान न हो सके

प्रेम में अंधी दो बेटियों की मां को एजेंट से हुआ प्यार, छोड़ दिया घरबार, मां के लिए तड़पती बेटियों का हृदय विदारक वीडियो वायरल

– कलक्ट्रेट के बाहर मासूम बेटियां मां के पैर पकड़कर रोती-बिखलती रही, कलयुगी मां ठोकर मारकर चली गई

– CWN ने मासूम बेटियों की पहचान छिपाने के लिए वीडियो और फोटो ब्लर किया है

हल्द्वानी। मां की ममता को तार तार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो उदयपुर जिले में सलूम्बर गांव का है। प्रेम में अंधी दो बेटियों की मां ने लोकलाज और ममता का आंचल छोड़कर प्रेमी संग शादी रचा ली। कलक्ट्रेट के बाहर दोनों बेटियां मां के लिए तड़प रही हैं। मां के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन मां उनको ठोकर मारकर चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हल्द्वानी जल संस्थान के जेई के साथ 36.79 लाख की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज
फोटो ब्लर की गई हैं

सड़क पर उनका हृदय विदारक वीडियो हर किसी का दिल पसीज रहा और मां को कोस रहा है। बेटियां पुलिस कर्मियों से उसकी मां को वापस लेना की गुहार लगा रही हैं।

फोटो ब्लर की गई है

जानकारी के मुताबिक सलूम्बर गांव की 15 साल पहले शादी हुई थी। उसकी दो मासूम बेटियां हैं। महिला की बड़ी बेटी 10 और छोटी सात की है। गांव में लोन की किश्त जमा करने वाले एक एजेंट से महिला का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पति और दोनों बेटियों को छोड़कर महिला ने 2 अप्रैल को कोर्ट में विवाह कर लिया। महिला के इस फैसले से पूरे गांव हैरत में है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा ‘राहवीर’ पुरस्कार
फोटो ब्लर की गई है

महिला के इस कदम से उसकी बेटियों का बुरा हाल है। वह रो रोकर मां को बुलाने की जिद कर रही हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। उदयपुर कलेक्ट्रट के बाहर मासूम बच्चों का रोता वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो दखकर एक शख्स का दिल पसीज और आंखों में आंसू निकल रहे हैं। लेकिन मां बेटियों की गुहार सुनने को तैयार नहीं है। प्रेम में अंधी मां बेटियों को ठुकराकर प्रेमी संग चली गई। कोर्ट में शादी करने के बाद महिला ने एसपी कार्यालय से अपनी और प्रेमी की जानमाल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। महिला ने छोड़ चुकी पति से जान को खतरा बताया है।

Select Language

Advertisement