Report by : CWN Desk
Published at :
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले के सियाथी गांव में 29 जून की रात भारी बारिश के बीच जब भूस्खलन शुरू हुआ, तब पालतू कुत्ता ‘रॉकी’ असामान्य तरीके से भौंकने लगा। रात 12:30 बजे के करीब उसकी चेतावनी पर मालिक ललित कुमार ने घर की स्थिति देखी और तुरंत सभी 22 घरों में जाकर लोगों को सतर्क किया। गांव के 63 लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। रॉकी की सूझबूझ और ललित की तत्परता ने गांव को बड़ी आपदा से बचा लिया।