Connect with us

देहरादून

कोटद्वार की विवाहिता ने पति को वेलेंटाइन डे गिफ्ट दी अपनी किडनी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पत्नी ने पेश की प्यार की मिसाल, देहरादून में पति की किडनी का सफल प्रत्यारोपण

कोटद्वार/देहरादून। वेलेंटाइन डे भी मंगलवार को प्रेमी युगलों के लिए एक यादगार लम्हा बनकर गुजर गया। प्रेमी युगलों ने एक दूसरे को गुलाब और गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार किया। लेकिन कोद्वार की एक विवाहिता ने देहरादून में पति को अपनी किडनी ही गिफ्ट कर दी। पत्नी ने जिंदगी भर साथ निभाने के वादे के साथ उत्कृष्ट मिसाल पेश की है।
जानकारी के मुताबिक कोटद्वार निवासी अमिताभ राणा को लंबे समय से गुर्दा रोग समस्या थी। वह श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ नैफ्रोलोजिस्ट डॉ आलोक कुमार की देखरेख में पिछले 7 माह से डायलासिस पर थे। पत्नी प्रीति राणा ने आगे आकर वेलेंटाइन डे पर मोहब्बत की ऐसी मिसाल पेश की समाज के लिए नज़ीर बन गई। प्रीति ने वेलेंटाइन डे के दिन पति अमिताभ को किडनी देकर समाज में प्रेम, त्याग, समर्पण व वैवाहिक रिश्ते को निभाने की उत्कृष्ट मिसाल पेश की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट पर बम की झूठी सूचना से हड़कंप, उड़ानें बाधित

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के यूरोलॉजी व नैफ्रोलाजी की टीम ने मिलकर वेलेंटाइन डे पर मरीज़ का सफल किडनी प्रत्यारोपण किया। आयुष्मयान योजना के अन्तर्गत मरीज़ का किडनी प्रत्यारोपण किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्मान योजना के अन्तर्गत पहले भी किडनी प्रत्यारोपण चुका है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने पूरी टीम को बधाई दी।न
किडनी प्रत्यारोपण टीम में डॉ विवेक विजन, डॉ कमल शर्मा, डॉ विमल कुमार दीक्षित, डॉ आलोक कुमार, डॉ विवेक रोहिला, डॉ आशुतोष, डॉ अपूर्व, किडनी प्रत्यारोपण की समन्वयक सुषमा कोठियाल, अमितव, विजय का विशेष सहयोग रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement