देहरादून

डिलीवरी ब्वाय विवाहिता को ब्लैक मेल कर करता था दुष्कर्म

कई बार गर्भपात भी कराया, राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज

देहरादून। देहरादून में दवा की डिलीवरी करने वाले युवक द्वारा विवाहित महिला को ब्लैक मेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी विवाहिता का लंबे समय से यौन उत्पीड़न कर रहा था। महिला का गर्भपात भी कराया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर कहा कि वह अक्सर अपनी और बच्चों की दवाएं लेने के लिए जाखन स्थित अपोलो फार्मेसी जाती है। वहां अंशुल राणा उर्फ विक्की राणा नाम का लड़का दवा की होम डिलीवरी करने के दौरान उनके संपर्क में आया। महिला का आरोप है कि अंशुल ने उनकी दवाओं में 29 सितंबर 2022 को नशीली दवाएं दी। इसके बाद महिला घर आकर दुष्कर्म किया।
आरोप है कि इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी इसके बाद दबाव बनाकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा जिससे महिला गर्भवती हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने दवाएं देकर गर्भपात करा दिया। वह दोबारा जनवरी में गर्भवती हुई तो आरोपी ने महिला को अपने साथ शादी कर रखने को कहा। अक्सर बाहर रहने वाले अपने पति को महिला ने इस बारे में बताया। तब पीड़िता को पता लगा कि आरोपी विवाहित है। आरोप है कि अंशुल और उसकी पत्नी पिंकी ने अपने घर बुलाकर दोबारा गर्भपात की दवा खिला दी। महिला की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ दर्ज केस की जांच महिला दरोगा रश्मि रानी को सौंपी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी