Connect with us

देहरादून

एनएसयूआई देहरादून जिलाध्यक्ष समेत 4 नेता संगठन से निष्काषित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में आयोजित धरने पर आपस में भिड़ गए थे एनएसयूआई के नेता

देहरादून। कांग्रेस के धरने में एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आपसी भिड़ंत पर गाज गिर गई है।  उत्तराखंड एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर चार पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
उत्तराखंड एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग, बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई की ओर से 13 फरवरी को सचिवालय घेराव किया गया था। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी मौजूद थे। एनएसयूआई देहरादून के जिलाध्यक्ष सौरव ममंगाई, संदीप नेगी, जिलाध्यक्ष चमोली आदित्य बिष्ट और अंकित बिष्ट ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचकर कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न की। पार्टी विरोधी नारे लगाए। राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसका संज्ञान लेते हुए इसे अनुशासनहीनता माना है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस की तैयारियां तेज़, 15 जून को श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं, भीड़ नियंत्रण के सख्त निर्देश

Select Language

Advertisement