Connect with us

हल्द्वानी

कुमाऊं की प्राचीनतम रामलीला का गणेश पूजन के साथ भव्य शुभारंभ, जानिए शेड्यूल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

श्री रामलीला मैदान में कुमाऊं की सबसे पुरानी रामलीला गणेश पूजन के साथ शुरू हुई। जानिए वृंदावन की मंडली, रात्रि मंचन और अतिथियों की पूरी जानकारी।

हल्द्वानी। कुमाऊं क्षेत्र की सबसे प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामलीला का श्री रामलीला मैदान में गणेश पूजन के साथ भक्तिमय माहौल में शुभारंभ हो गया है। व्यास पीठ पर विद्वान पुष्कर दत्त शास्त्री विराजमान हुए, जिन्होंने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विधिवत व्यास पीठ का पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर पहले मंचन में गणेश भगवान का पात्र राजेंद्र बिष्ट बबली ने जीवंत रूप से निभाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर में भ्रष्टाचार की जांच समिति का गठन किया


श्री रामलीला संचालन समिति के मीडिया प्रभारी भवानी शंकर नीरज एवं विनीत अग्रवाल ने बताया कि कल से लेकर विजयादशमी (दशहरे) तक प्रतिदिन शास्त्री जी के कुशल निर्देशन में रामलीला का भव्य मंचन होगा। इसके अतिरिक्त 11 तारीख से श्री बृजेश्वरी लीला मंडल वृंदावन की मंडली द्वारा इसी मैदान में देर रात्रि तक विशेष रामलीला का मंचन किया जाएगा।
गणेश पूजन से पूर्व एक विशाल धर्म सभा का भी आयोजन किया गया। इस धर्म सभा में नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट एवं रामलीला समिति के रिसीवर ए. बी. बाजपेई, वेद प्रकाश अग्रवाल, बिन्देश गुप्ता और पंकज कपूर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक समेत कई वरिष्ठ अतिथियों ने शिरकत की। समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से बच्चों सहित रामलीला दर्शन के लिए पहुंचने की अपील की है, ताकि आने वाली युवा पीढ़ी अपनी सनातनी परंपरा, धार्मिक मूल्यों और महान संस्कृति से भली-भांति परिचित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के दो युवकों की दिल्ली में संदिग्ध मौत: मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिले शव, हत्या की आशंका
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement