Report by : CWN Desk
Published at :
रुदपुर के परिवार की कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 10 लोग घायल

ऋषिकेश के पास हुई घटना, नीलकंठ दर्शन के लिए आए थे

ऋषिकेश।  लक्ष्मणझूला नीलकंठ मोटर मार्ग पर पीपीलकोटी के समीप कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हैं। घायलों का उपचार ऋषिकेश एम्स तथा ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में चल रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्तूरी वाटिका कालोनी रुद्रपुर, किच्छा उधमसिंह नगर निवासी सुरेश कुमार अपने भाई धमोरा रामपुर उत्तरप्रदेश निवासी अमित निवासी तथा अपने ससुराल पक्ष के परिवार को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए आया था। यह सभी लोग रुद्रपुर व धमोरा से दो अलग-अलग वाहनों से हरिद्वार पहुंचे।
हरिद्वार से सभी 13 लोग एक ही जायलो कार से नीलकंठ के लिए रवाना हुए थे। लक्ष्मणझूला नीलकंठ मार्ग पर रविवार सायं करीब चार बजे पीपीलकोटी से दो किमी एक मोड़ पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण, पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से खाई में रेस्क्यू कर सभी घायलों सुरेश कुमार (35 वर्ष) पुत्र चैनसुख, उसकी पत्नी पुष्पा देवी (30 वर्ष) पुत्र दिव्यांश (06 वर्ष) तथा पुत्री दिप्ती (04 वर्ष), अमित (36 वर्ष) पुत्र चैनसुख, अमित की पत्नी उषा (35 वर्ष), पुत्र हर्ष (08 वर्ष) व पुत्री तन्नू (14 वर्ष), सोमपाल राठौर (55 वर्ष), चमोली देवी (50 वर्ष) पत्नी सोमपाल व उनकी पुत्री कमलेश (20 वर्ष), प्रियंका (15 वर्ष) पुत्री बिशंबर दयाल व विनय कुमार (19 वर्ष) पुत्र बिशंबर दयाल को को खाई बाहर निकाला गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›