हल्द्वानी

हल्द्वानी में हनी ट्रैप के जरिए कारोबारी से 7 करोड़ की संपत्ति और हर महीने 40 हजार रुपये ऐंठने का खुलासा

हल्द्वानी हनी ट्रैप कांड में बड़ा खुलासा, कारोबारी से ऐंठे 7 करोड़, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

हल्द्वानी। हनी ट्रैप के जरिए कारोबारी से सात करोड़ रुपये की संपत्ति ऐंठने के मामले में नए खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया कि प्लॉट और नकदी देने के बाद भी पीड़ित कारोबारी दो साल से हर महीने 40 हजार रुपये दे रहा था। आरोपी महिला फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे वसूल रही थी।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ज्योति सिंह पहले ही सात करोड़ रुपये ले चुकी थी। इसके बाद बेटी के इलाज के बहाने उसने 40 हजार रुपये मासिक लेना शुरू किया और दो साल में करीब 10 लाख रुपये और वसूले। महिला अब कारोबारी का पेट्रोल पंप अपने नाम कराने का दबाव भी बना रही थी।
परेशान कारोबारी ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के पास पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिससे पुलिस अधिकारी भी चौंक गए। पुलिस के मुताबिक पीड़ित आत्महत्या का विचार कर रहा था, जिसे दो दिन तक समझाकर परिवार को संभाला गया और केस दर्ज किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला करीब दस साल पहले एक पीपीएस अधिकारी को भी जाल में फंसा चुकी थी।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। ब्लैकमेल और जबरन वसूली जैसे मामलों में समय पर शिकायत बेहद जरूरी है। प्रशासन और पुलिस ऐसी घटनाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी