Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने उत्तराखंड में लगाए लोकगीतों पर ठुमके, देखिए वीडियो…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस बार वे ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए और स्थानीय पहाड़ी गाने पर थिरकते हुए नजर आए। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://youtube.com/shorts/WhoqHv8CLGo?si=dvQ1aKu0sdkm_12X


वीडियो में धोनी उत्तराखंड का मशहूर गीत ‘बेडू पाको बारामासा’ गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। उनके इस अंदाज को देखकर प्रशंसक उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। धोनी का उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव है। उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का निवासी है। साल 2023 में वे अल्मोड़ा दौरे पर जा चुके हैं और अब एक बार फिर उत्तराखंड की धरती पर हैं।
पिछले साल धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ उत्तराखंड दौरे पर आए थे। उस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा जिले के अपने पैतृक गांव ल्वाली का दौरा किया था। वहां उन्होंने हरज्यू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की और गांव के लोगों से मुलाकात की थी। गांव वालों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। धोनी की पत्नी साक्षी ने भी गांव की महिलाओं के साथ काफी समय बिताया था।
धोनी का उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं के प्रति यह लगाव उनके प्रशंसकों को बेहद प्रेरित करता है और उनके व्यक्तित्व के एक अलग पहलू को सामने लाता है। धोनी के इस वीडियो से एक बार फिर साबित हो गया है कि वे न केवल एक महान क्रिकेटर हैं बल्कि एक बेहद ही सरल और मिलनसार इंसान भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गूलरघाटी गोदाम में अनियमितताओं का खुलासा, 12 लॉट के चावल सैंपल फेल, वितरण पर रोक
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement