Connect with us

उधमसिंह नगर

उत्तराखंड से अगवा कर मुरादाबाद में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उत्तराखंड के काशीपुर से अगवा की गई मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी की उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मुरादाबाद पुलिस ने 22 सितंबर को शव बरामद कर अज्ञात में अंतिम संस्कार भी कर दिया था, लेकिन बाद में किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज होने पर इस पूरे जघन्य अपराध का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
किशोरी की मां ने बीती 29 सितंबर को कुंडा थाना पुलिस में अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है, जिसे दौरे भी पड़ते हैं, और वह 10 सितंबर से लापता थी।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पड़ोसियों से पूछताछ की, जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले इमरान और मीनाक्षी पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मीनाक्षी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गई थी और पांच दिन तक उसे अपनी रिश्तेदार शीला के यहां काशीपुर में रखा।
इसके बाद, वे किशोरी को मुरादाबाद ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब किशोरी ने घर वापस जाने की जिद की, तो पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और शव को मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में फेंक दिया।
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मीनाक्षी, इमरान, और शीला के साथ-साथ इमरान, इस्लाम और असगर उर्फ नन्हे को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मजदूरी करते हैं और किशोरी के पड़ोस में ही रहते थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement