हल्द्वानी। गौलापुर की सूखी नदी में अचानक एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। लैंडिंग की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हेलीकॉप्टर कहां से कहां जा रहा था और आपात स्थिति क्यों आई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल बड़ा हादसा टलने की बात सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश पांडे ने बताया कि इस घटना से लोग डरे हुए हैं।