Connect with us

नई दिल्ली

अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी: 4 साल बाद मिलेगी परमानेंट सरकारी नौकरी, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय का अग्निवीरों के लिए शानदार एग्जिट प्लान। 4 साल पूरे होने से पहले ही मिलेगी परमानेंट नौकरी, जानें पूरी प्रक्रिया।

नई दिल्ली। सेना में कार्यरत अग्निवीरों के लिए रक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। चार साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही केंद्र सरकार अग्निवीरों के लिए स्थायी नौकरी का पूरा इंतजाम करने जा रही है। सरकार के इस कदम से हजारों युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें नई नौकरी तलाशने की चिंता नहीं रहेगी।
सेना से अग्निवीरों का पहला बैच अपनी सेवा पूरी करने के करीब है। इस बैच में 19 हजार से अधिक अग्निवीर शामिल हैं। पहले यह योजना थी कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद सभी को बाहर किया जाएगा और फिर प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि, अब सरकार ने रणनीति बदलते हुए सेवा खत्म होने से पहले ही आंतरिक परीक्षा के जरिए मेरिट तैयार करने का फैसला किया है।
इस नई योजना के तहत 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सीधे भारतीय सेना में ही परमानेंट कर दिया जाएगा। वहीं, शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों (CAPF) और पुलिस बलों में समायोजित किया जाएगा। इसके लिए गृह मंत्रालय एक विशेष डिजिटल पोर्टल तैयार कर रहा है, जिसके जरिए नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सशस्त्र बलों, रेलवे और विभिन्न राज्य पुलिस सेवाओं में अग्निवीरों के लिए सीटें पहले ही आरक्षित कर दी गई हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि सेवामुक्त होते समय हर अग्निवीर के हाथ में स्थायी नौकरी का नियुक्ति पत्र हो। इस फैसले से युवाओं में काफी उत्साह है और सेना में उनका मनोबल भी बढ़ा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement