नई दिल्ली

दिल्ली एम्स में उत्तराखंड के मरीजों के लिए ‘दगुड़ू सेवा’ शुरू, जानें कैसे मिलेगी 24×7 मदद

delhi aiims 1735617013

दिल्ली एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए आने वाले उत्तराखंड के मरीजों के लिए ‘दगुड़ू सेवा’ 24 घंटे उपलब्ध है। ठहरने से लेकर भाषा सहयोग तक, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के जयप्रकाश नारायण जयप्रकाश ट्रॉमा सेंटर (JPNATC) में इलाज के लिए आने वाले उत्तराखंड के मरीजों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। उत्तराखंड के प्रवासियों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए 24 घंटे और 7 दिन ‘दगुड़ू सेवा’ (Dagru Sewa) पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है।
इस सेवा का मुख्य उद्देश्य पहाड़ों से इलाज के लिए दिल्ली आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल की जटिल प्रक्रियाओं और अनजान शहर में होने वाली परेशानियों से बचाना है। ‘दगुड़ू सेवा’ के तहत उत्तराखंड के दूर-दराज के इलाकों से आने वाले लोगों को एम्स परिसर में डॉक्टरों और विभिन्न चिकित्सा जांच प्रक्रियाओं का सही मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही, स्थानीय भाषाओं गढ़वाली और कुमाऊंनी में भी पूरा सहयोग दिया जाता है, जिससे मरीजों को संवाद में आसानी होती है।
‘दगुड़ू सेवा’ से जुड़ने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सेवा का लाभ लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर +91 9560054040 पर केवल व्हाट्सऐप संदेश भेजने का अनुरोध किया गया है। ध्यान दें कि इस नंबर पर सीधे नॉर्मल या वॉयस कॉल स्वीकार नहीं की जाती है। व्हाट्सऐप पर मरीज का नाम, उम्र, उत्तराखंड का स्थायी पता, बीमारी का विवरण और डॉक्टर की पर्ची या रेफरल लेटर की फोटो भेजनी होती है।
इलाज में मार्गदर्शन के अलावा, यह सेवा दिल्ली में रुकने वाले परिजनों के लिए विश्राम सदन में रहने और खाने-पीने की उचित व्यवस्था कराने में भी अहम भूमिका निभाती है। उत्तराखंड के प्रवासियों और सामाजिक संगठनों द्वारा इस पहल की काफी सराहना की जा रही है, जिससे आपात स्थिति में दिल्ली पहुंचने वाले मरीजों को एक मजबूत संबल मिल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी