Report by : CWN Desk
Published at :
Dr. Vishal Chaturvedis Hanuman Ansh Becomes a Blockbuster Defying All Box Office Odds. 11zon

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास। सिर्फ 3 करोड़ के बजट में फिल्म ने कमाए 450 करोड़ रुपये, जानें सफलता का पूरा सच।

नई दिल्ली। आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया इतिहास रच दिया है। सिनेमाघरों में रिलीज के 74 दिन पूरे कर चुकी यह फिल्म अपने 10वें हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने शुरुआती असफलता के टैग को तोड़ते हुए ऐसा बिजनेस किया है जिसने पूरे फिल्म जगत और दर्शकों को हैरान कर दिया है।
रिलीज के पहले दिन इस फिल्म को महज 355 शो मिले थे और इसने केवल 10 लाख रुपये की मामूली कमाई की थी। शुरुआती हफ्ते के सुस्त कलेक्शन को देखकर कई विशेषज्ञों ने इसे फ्लॉप करार दे दिया था। हालांकि, दर्शकों के बेहतरीन रिस्पॉन्स और माउथ पब्लिसिटी के दम पर फिल्म ने ऐसी वापसी की कि इसका ‘रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गया है।
फिल्म की निर्माता नम्रता सिंह ने खुलासा किया कि ‘हनुमान अंश’ का मूल निर्माण बजट सिर्फ 1.7 करोड़ रुपये था। हल्दीराम कंपनी के साथ को-प्रोडक्शन समझौते के जरिए प्रिंट और विज्ञापन (P&A) के लिए 1.25 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। इस तरह फिल्म का कुल निर्माण और मार्केटिंग खर्च लगभग 3 करोड़ रुपये रहा। बजट जुटाने के लिए नम्रता सिंह ने अपनी म्यूचुअल फंड की बचत से 50 लाख रुपये का निवेश किया था।
महज 3 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने 74 दिनों में भारत में ₹340.13 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹449.99 करोड़ के पार पहुंच चुका है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में इतने कम बजट में बनी किसी फिल्म का इतना विशाल कलेक्शन होना एक अभूतपूर्व घटना है। यह सफलता साबित करती है कि मजबूत कहानी और आस्था के दम पर कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›