Connect with us

नई दिल्ली

रुड़की में पटाखा गोदाम में आग लगी, 3 लोग जिंदा जले, दो झुलसे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आग लगने का कारणों की जांच, पुलिस प्रसाशन में मचा हड़कंप
हरिद्वार। रुड़की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में एक पटाखा गोदाम में आग लग गई। गोदाम बादशाह होटल के सामने है। गोदाम लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। पुलिस ने दो घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।एसएसपी अजय सिंह समेत पुलिस प्रसाशन के अधिकारी मौके पर हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे में अदनान पुत्र समीर अहमद, निवासी मच्‍ची मौहल्‍ला, उम्र 15 साल और अरमान पुत्र शफीक अहमद, निवासी इमली रोड, उम्र 16 साल जले हैं। एक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सूरज पुत्र राजकुमार, निवासी रामनगर, उम्र 23 साल और नीरज, निवासी ढंडेरा, उम्र 22 साल झुलसे बताए जा रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला पार्टनर की हत्या, शव को कटर से काटकर 100 टुकड़े बनाए और कूकर में पकाकर कुत्तों को खिलाये

Select Language

Advertisement