देहरादून

देहरादून में हिंदूवादी नेता हिरासत में लेने पर हंगामा, व्यापारियों ने पलटन बाजार बंद कराया

रेलवे स्टेशन में प्रेमी युगल को लेकर गुरुवार रात हुआ था बवाल
देहरादून। देहरादून रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में हुए बवाल के बाद आज भी हंगामा जारी है। पूरा पलटन बाजार बंद कराया गया। कोतवाली में हंगामे के बाद पुलिस ने हिन्दुवादी संगठन के नेता और व्यापारी विकास वर्मा को उठाया है। जिसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया।
रेलवे स्टेशन के बाहर हुए हंगामे और तोड़फोड़ में वर्मा सहित 35 नामज़द और 150 अज्ञात के ख़िलाफ़ कोतवाली मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरअसल, दूसरे समुदाय के प्रेमी से मिलने के लिए एक समुदाय की किशोरी के दून पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में कल बृहस्पतिवार को बवाल हो गया था। दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इससे पूर्व एक पक्ष ने जमकर किया। पथराव में पुलिस की गाड़ी समेत आम लोगों की भी कई गाड़ियां टूट गईं।
घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति को संभाला। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। लड़की जीआरपी के पास और लड़का आरपीएफ के पास था।मामला बृहस्पतिवार देर शाम का है।
बदायूं निवासी समुदाय विशेष की एक किशोरी देहरादून में अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। शाम के समय किशोरी ने प्रेमी को रेलवे स्टेशन पर बुलाया तो इसकी भनक दोनों समुदाय के लोगों को लग गई। पहले स्टेशन पर एक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए। इसके बाद युवक रेलवे स्टेशन पर किशोरी से मिलने पहुंचा तो दूसरे समुदाय के लोग भी एकत्र होना शुरू गए।दोनों पक्षों के बीच में तनातनी होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे रेलवे रेलवे स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी मच गई। उपद्रवियों ने पुलिस के सामने भी जमकर पथराव किया और पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। पथराव में एक युवक घायल हो गया और कई वाहन टूट गए।सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल ने लाठियां फटकारकर दोनों समुदाय के लोगों को तितर-बितर किया। देर रात एसएसपी अजय कुमार ने भी स्टेशन पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।बताया गया कि अजय सिंह, निवासी दातागंज, बदायूं यहां सेलाकुई में नौकरी करता है, उससे मिलने आई किशोरी भी दातागंज की ही है। वह बिना बताए घर से आई थी, स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज है। उसके परिजनों को सूचना दे दी है, वह देहरादून के लिए निकल गए हैं। वहीं, पुलिस ने मौके पर बवाल करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top