उत्तराखण्ड

होली पर मैदान से लेकर पहाड़ तक साफ रहेगा मौसम, जमकर खेलें होली

हल्द्वानी। बीते दो दिनों से बदला मौसम मार्च के अंत में अपने तेवर दिखाएगा। होली पर्व पर प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि होली के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं और गर्मी में भी इजाफा होगा। हालांकि शुक्रवार को भी बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी रिकॉर्ड की गई।
गर्मी ने इस महीने से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। लेकिन बीते बृहस्पतिवार से बदले मौसम से अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री तक कम आया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज नहीं की गई। ऐसे में आज (शनिवार) से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा और होली पर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला महीने के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top