चमोली

नई टिहरी में भीषण हादसा: लंबगांव में खाई में गिरा डंपर, चालक समेत दो की मौत

नई टिहरी के लंबगांव क्षेत्र में आधी रात को बड़ा हादसा। 100 मीटर गहरी खाई में डंपर गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर शव बरामद किए।

नई टिहरी:उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की आधी रात के बाद नई टिहरी जिले के लंबगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक डंपर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना ग्राम क्यारी के ऊपर चारगांव रोड पर स्थित मंदिर के पास की है। रात करीब 12:05 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। उन्होंने बताया कि एक क्रेशर डंपर गहरी खाई में समा गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत पुलिस टीम और आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस की जांच में पता चला कि डंपर संख्या UK09CA-0639 माजफ क्षेत्र से माल खाली कर वापस लौट रहा था। चढ़ाई चढ़ते समय अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक ने काम करना बंद किया तो डंपर अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ लुढ़क गया और सीधे खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे।
मृतकों की पहचान चालक सूरज राठौड़ (44 वर्ष) निवासी बहराइच, उत्तर प्रदेश और गजेंद्र सिंह रांगड़ (36 वर्ष) निवासी ग्राम रौणिया के रूप में हुई है। पुलिस ने रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला। इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top