नई दिल्ली

मतदान से पहले अपने बूथ और उसका पता जानना है तो टोल फ्री नंबर 1950 पर लगाएं फोन

वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड करने के बाद भी हासिल कर सकते हैं जानकारी
हल्द्वानी। अपने मतदान केंद्र से जुड़ी जानकारी के लिए मतदाताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। 1950 नंबर डायल करने पर निर्वाचन ड्यूटी में जुटा कार्मिक फोन पर आपके बूथ का नाम और पता बता देगा। टोल फ्री नंबर मिलाने पर सिर्फ मतदाता पहचान पत्र पर दर्ज संख्या बतानी होगी। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड करने के बाद भी आप जानकारी हासिल कर सकते हैं।
उत्तराखंड में पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को मतदान होना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र मौके पर न होने पर आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटो युक्त पासबुक, पैन कार्ड, डीएल, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, पासपोर्ट, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा कार्ड, सरकारी व लिमिटेड कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को जारी फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आइडी आदि के माध्यम से भी वोट डाल सकते हैं। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 19 अप्रैल की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक यह सभी पहचान पत्र मतदान के लिए मान्य होंगे। बूथ पर वोटरों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। चुनाव ड्यूटी में बड़ी संख्या में बस, टैक्सी व अन्य वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। नोडल परिवहन संदीप सैनी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के अलावा सुरक्षाकर्मी भी इन बसों से रवाना होगा। 16 और 17 अप्रैल को वाहनस्वामियों को एमबी इंटर कालेज के मैदान में सुबह आठ बजे तक वाहन लाना होगा। आदेश न मानने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा परमिट भी निरस्त किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top