हल्द्वानी

हल्द्वानी में कार दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत, बेटी घायल

रुद्रपुर के स्क्रैप कारोबारी परिवार के साथ जा रहे नैनीताल, कार पेड़ से टकराई
हल्द्वानी
। पत्नी और बेटी के साथ नैनीताल जा रहा कार सवार स्क्रैप कारोबारी हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार टांडा जंगल में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में तीनों सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दंपति की मौत की पुष्टि की। जबकि बुरी तरह घायल बेटी का आईसीयू में उपचार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक खेड़ा रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर निवासी जहूर अहमद (50 वर्ष) पुत्र हबीब स्क्रैप का कारोबार करते हैं। गुरुवार को वह 48 वर्षीय पत्नी राशिदा और 24 वर्षीय बेटी निदा के साथ घर से नैनीताल में रहने वाले भाई के घर जाने के लिए निकले थे। कार संख्या यूके 06 बीडी-9333 पर सवार परिवार टांडा जंगल में एस मोड़ और बेलबाबा के बीच ही पहुंचा था कि तभी कार अनियंत्रित हो गई।
कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक अधिकारी को सिपाहियों ने रोका।
उन्होंने अपनी निजी कार में जहूर, राशिदा और निदा को डाला और एसटीएच लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जहूर और राशिदा को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेहद नाजुक हालत में निदा का आईसीयू में उपचार शुरू किया गया। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई। कार सवार रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top