हल्द्वानी

हल्द्वानी में छात्रा ने इंटर की परीक्षा में दो बार फेल होने पर खाया जहर, मौत

हल्द्वानी। दीना हल्दूचौड़ निवासी एक छात्रा इंटर की परीक्षा में दो बार फेल हो गई। पापा की डर से उसने पापा को बताया कि वह पास हो गई। बुधवार को उसने विषैला पदार्थ गटक लिया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार दीना हल्दूचौड़ निवासी सतपाल सिंह गंगवार टनकपुर में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी कोमल (19) इंटर की परीक्षा में दूसरे बार फेल हो गई। जब इंटर का रिजल्ट आया तो उसने अपने पापा को फोन करके बताया कि वह पास हो गई है। परिवार वालों के अनुसार वह सहमी-सहमी रहने लगी। पापा से झूठ बोलने की डर से उसने 29 मई को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबियत बिगड़ी तो उसने अपनी मां को बताया कि उसने सल्फास खा ली है। वह इंटर में फेल हो गई थी। पापा से उसने झूठ बोला है। इसके बाद परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top