हल्द्वानी

हल्द्वानी में देवखडी नाले में बहे आकाश और कलसा नदी में डूबे फौजी का शव मिला

हल्द्वानी। हल्द्वानी में देवखडी नाले में बहे आकाश का शव मिल गया है। लालकुआं के जयपुर बीसा के पास नहर के पास जंगल में शव मिला है। वहीं कलसा नदी में डूबे फौजी का शव भी मिल गया है।
पुलिस के मुताबिक एक महिला ने जंगल मे शव देखकर सूचना दी। सूचना के बाद सीओ के साथ ही पुलिस टीम पहुंची और परिजनों को बुलाकर कराई गई आकाश के शव की शिनाख्त कराई गई।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आकाश का शव मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।
वहीं जनपद नैनीताल- परिताल क्षेत्रान्तर्गत कलसा नदी में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। दिनांक 09 जुलाई 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया था कि परिताल क्षेत्र में एक युवक कलसा नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा SI मनोज रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा पिछले 06 दिनों से स्थानीय पुलिस,  NDRF इत्यादि के साथ घटनास्थल से लेकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था।
जिस क्रम में आज 15 जुलाई 2024 को SI मनोज रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ व NDRF की टीम द्वारा पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग करते हुए घटनास्थल से लगभग 300 मीटर नीचे नदी में पत्थरों के बीच उक्त युवक के शव को ढूंढ लिया गया जिसके उपरांत रोप स्ट्रेचर की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए बॉडी को मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जा सका, जिसके उपरांत शव को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। उक्त युवक मूल रूप से बागेश्वर का रहने वाला था एवं वर्तमान में हल्द्वानी में निवासरत था। भारतीय सेना में नियुक्त ये युवक वर्तमान में छुट्टी पर घर आया हुआ था जिस दौरान ये हादसा हो गया। मृतक व्यक्ति का नाम हिमांशु दफौटी, उम्र 25 साल निवासी बागेश्वर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top