हल्द्वानी

हल्द्वानी में पति ने पत्नी की हत्या की, कमरे के बाहर कुंडी मारकर दो बच्चियों को लेकर फरार

आठ साल पहले किया था प्रेम विवाह, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्टनगर चौकी के नीलांचल कालोनी फेज पांच में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। महिला की जीभ व आंखें बाहर निकली हुई थीं, इसलिए पुलिस गला घोंटकर हत्या की आशंका जता रही है। घटना को अंजाम आठ अप्रैल की रात दिया गया है।
नौ अप्रैल की तड़के हत्यारे ने कमरे के बाहर कुंडी मारी और दो बच्चियों को लेकर फरार हो गया। बुधवार को घटना का पता तब चला, जब मकान मालिक कमरे की पुताई कराने को पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला के स्वजन से भी संपर्क कर लिया है। वहीं, फरार हत्यारोपित की तलाश की जा रही है।
रुद्रपुर के सुभाष कालोनी में रहने वाला सौरभ पुत्र सोनू ने करीब आठ साल पहले अफसाना उर्फ आस्था से प्रेम विवाह किया था। दोनों ही मजदूरी करते थे। 29 फरवरी से सौरभ पत्नी व दो बेटियों के साथ नीलांचल कालोनी फेज पांच स्थित शिवाजी कालोनी में गंगाराम मौर्य के मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहने लगा। मकान मालिक गंगाराम के अनुसार, दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था।
सौरभ आठ अप्रैल की रात करीब 12 बजे घर आया। वह नशे में था। आधी रात को पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद भी हुआ था। दोनों बच्चियां वहीं मौजूद थीं। सुबह करीब चार बजे सौरभ ने कमरे में बाहर से कुंडी लगाई और बच्चियों को लेकर फरार हो गया। 10 अप्रैल को मकान मालिक गंगाराम का नाती पप्पू सौरभ के कमरे में पुताई करने पहुंचा। कुंडी खोली तो अफसाना जमीन पर पेट के बल पड़ी थी। शव सड़ चुका था और दुर्गंध उठ रही थी। उसने इसकी सूचना मकान मालिक को दी।
सूचना पाकर कोतवाल उमेश मलिक व ट्रांसपोर्टनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि महिला का पति फरार है। इसलिए हत्या का अंदेशा है। पुलिस हर एंगल की गंभीरता से जांच कर रही है।गुरुवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डाक्टरों की पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर, पुलिस के पुष्ट सूत्रों ने महिला की जीभ व आंखें बाहर निकलने पर गला घोंटने की बात स्वीकारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top