हल्द्वानी

हल्द्वानी में दुल्हन पक्ष बारात का करता रहा इंतजार, दूल्हा पक्ष भूल गया शादी की तारीख

दुल्हन के भाई ने की शिकायत, दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर शादी के ऐन वक्त मुकरा दूल्हा पक्ष

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में शादी का एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। यहां दुल्हन का परिवार बारात आने का इंतजार करता रह गया। दुल्हन के यहां बारात स्वागत की सभी तैयारियां धरी रह गई। दुल्हन के परिवार ने जब दूल्हे का परिवार से संपर्क किया तो पता चला दूल्हा पक्ष बारात की तारीख ही भूल गया। इस मामले में दुल्हन पक्ष की ओर से पुलिस में तहरीर दी हैं। आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने से बारात नहीं आई।
बरेली रोड उजाला नगर निवासी एक युवक ने कहा है कि बड़ी बहन की उम्र लगभग 26 वर्ष है। समीर निवासी चमोली के साथ शादी तय हुई थी। सगाई में दूल्हे के परिवार की आगभगत की और समान भी दिया। सगाई के समय यह तय हुआ था कि विवाह कि तिथि 1 मार्च 2023 नियत की जाये, तथा दोनों पक्षों सहमति से विवाह की तिथि 1 मार्च 2023 हल्द्वानी के लिए मुकर्रर कर दी गयी थी, तथा सगाई की रस्म की कुछ फोटो संलग्न की जा रही है। इसके पश्चात बराबर फोन पर बात होती रही तथा प्रार्थी ने अपनी बहन के विवाह के लिए शादी के कार्ड भी छपवा लिए थे, तथा एक बैंकट बरेली रोड, हल्द्वानी में बुकिंग के लिए एडवांस 1,00000/- रूपये की धनराशि माह दिसम्बर 2022 में 1 मार्च 2023 के विवाह के लिए अदा कर दी गयी थी। विवाह के समय फर्नीचर जिसमें टेबल, सोफा, पलंग, गद्दे आदि सामान के लिए प्रार्थी द्वारा 1,60,000/- रूपये देकर उक्त फर्नीचर इस्पेशल ऑर्डर पर बनवाया गया था। तथा इसके अलावा लगभग 39,000/- रूपये का इलेक्ट्रोनिक सामान व वर्तन कीमत लगभग 17,745/- रूपये विवाह हेतू भेंट स्वरूप देने के लिए खरीदा गया था। तथा बैंकट होल में दिनांक 1 मार्च 2023 विवाह हेतू बरातियों की आवाभगत आदि के लिए खाने से सम्बन्धित सामान के लिए कारिगर आदि के लिए प्रार्थी द्वारा एडवांड धनराशि 55,000/- रूपये अदा कर दी गयी थी, तथा खाना बनाने वाले को अलग से खाना बनाने के लिए 15,000/- रूपये दे दिये गये थे, तथा प्रार्थी द्वारा सम्पूर्ण तैयारियों के लिए लगभग 3,86,745/- रूपये की धनराशि बतौर एडवांस व सामान हेतू दिये जाने के बावजूद शादी का स्थान हल्द्वानी व दिनांक 1 मार्च 2023 मुकर्रर होने पर इनके द्वारा 10 मार्च 2023 को प्रार्थी के निवास पर लड़के के पिता द्वारा बिरादरी की टके की रस्म की अदायगी के समय इनके द्वारा 100 बरातियों के स्थान 150 बराती लाने की बात कहीं गयी,
नई गाड़ी स्विफ्ट डिजायर की मांग की गयी। प्रार्थी द्वारा गाड़ी देने में असमर्थता व्यक्त करने पर इनकी बुआ द्वारा नई वेगनार जो माह नवम्बर 2022 में किस्तों में ली गयी थी. उसकी आगे की सारी किस्ते प्रार्थी पर आगे के देने का दबाव डाला था, उस बावक्त प्रार्थी के पुनः मना करने पर पिता द्वारा घर वापस पहुँचने पर मोबाईल के माध्यम से आगे के कार्यक्रम बावक्त बताने के लिए कहकर इसके द्वारा वापस जाने के पश्चात लगभग 7 दिन बाद इन्होंने संयुक्त रूप से एक षड़यंत्र कर अपने लड़के का इनकी अनुचित दहेज की मांग न माने जाने पर प्रार्थी की बहन से विवाह करने के लिए इनकार कर दिया।
दिनांक 31/01/2023 को पिता और लड़का इनके साथ के व्यक्तियों द्वारा स्पष्ट रूप से विवाह करने से इनकार किये जाने पर कुछ सामान का आदान-प्रदान किये जाने व शेष सामान इनके द्वारा देने का अश्वासन व प्रार्थी द्वारा लगभग 3,86,745/- रूपये की धनराशि खर्च किये जाने के लिए बावक्त बताये जाने के बावजूद भी झूठा अश्वासन लिया तथा पूर्व में इनके द्वारा लिया गया काफी सामान भी इनके कब्जे में है। उपरोक्त लड़के उसके पिता उसकी माता उसकी बड़ी बहन (शादी शुदा) छोटा भाई निवासी चमोली ने एक षड़यंत्र कर प्रार्थी की बहन का भविष्य अंधकार में कर एक कुटरचना कर छलकर तथा रिष्टि कर सम्भाव्य रूप से जानबूझकर इरादतन छल के प्रयोजन से कूटरचना कर व अपराधिक न्यास भंग कर ख्याति को अपहानि पहुँचाने के उद्देश्य से कुटरचना एवं प्रार्थी व उसके परिवार के सदस्य की मानहानि की तथा प्रार्थी की बहन के जीवन व भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। प्रार्थी को सामाजिक व आर्थिक रूप से क्षति पहुँचायी है, तथा इन लोगों द्वारा पूर्व में समस्त रस्मों को अदा किये जाने के बावजूद इन लोगों द्वारा घोखाधड़ी कर और दहेज की अनुचित मांग की गयी है तथा इन लोगों द्वारा पूर्व में किये गये षडयंत्र फलस्वरूप अपने पुत्र का रिश्ता लगभग 4 बार तोड़ा गया है पूरे मामले को पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top