हल्द्वानी

हल्द्वानी में फौजी की बीबी को छात्र से हुआ प्यार, पति-बच्चों को छोड़कर हुई फरार

एक महीने बाद उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मिली, हल्द्वानी लौटी तो पति के पास जाने को राजी नहीं
हल्द्वानी।
फौजी की पत्नी को भगाकर छात्र फरार हो गया है। छात्र को फौजी की पत्नी से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया, फौजी की पत्नी अपने बच्चों और पति को छोड़कर फरार हो गई है। एक महीने बाद वह पुलिस को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मिली और हल्द्वानी लौटी तो बहुत मुश्किल से पति के पास जाने को राजी हुई।
कोतवाली हल्द्वानी में इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले फौजी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक फौजी की पत्नी को इंस्टाग्राम में एक छात्र से प्यार हो गया। दिसंबर 2023 को वह छात्र के साथ लापता हो गई। जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो पति ने कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो महिला की लोकेशन उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ में मिली। पुलिस महिला को लेने आजमगढ़ के लिए रवाना हुई, तो युवक के साथ महिला पुलिस को मिल गई।
पुलिस ने जब महिला से बातचीत की तो दोनों के बारे में पुलिस को पता चला प्रेम प्रसंग का यह पूरा मामला है। इसके बाद महिला युवक के साथ चली गई, युवक बीबीए का छात्र है। पुलिस महिला को समझ बुझाकर हल्द्वानी ले आई है और उसकी काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। बातचीत के बाद महिला को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। सोशल मीडिया के जरिये इन दिनों प्रेम प्रसंग के कई सारे मामले सामने आ रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top