हल्द्वानी

हल्द्वानी में शिक्षक ने स्कूल की पांच साल की मासूम बच्ची के साथ की छेड़छाड़, हंगामा

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के एक अशासकीय स्कूल की पांच साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप सामने आया है। सोमवार को कई लोग पीड़िता और उसकी मां के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस और सीडब्लूसी की टीम ने मासूम से कई बार पूछताछ की लेकिन मासूम कुछ नहीं बता पाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भोटिया पड़ाव क्षेत्र निवासी एक महिला अपनी पांच साल की बेटी और अन्य लोगों के साथ सोमवार को कोतवाली पहुंची। यहां युवकों ने बच्ची से स्कूल के अंदर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने सादे कपड़ों में मासूम से पूछताछ की लेकिन वह कुछ नहीं बता पाई। इसके बाद मासूम से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के लोगों ने भी बात की, उनसे भी बच्ची कुछ नहीं बोली। पुलिस देर रात तक पीड़िता के घर में सादे कपड़ों में जाकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार मासूम ने अपने घरवालों को बताया कि एक शिक्षक उसकी क्लास में लंच टाइम में पहुंचता था। इसके बाद उसे सुलाता था। जब वह उठती थी, तब उसके कपड़े अस्त-व्यस्त होते थे। बच्ची से एक बार नहीं कई बार अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की गई। इधर, कोतवाली पहुंचे युवकों ने आरोपी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान कोतवाल उमेश मलिक और युवकों की तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि अधिकारियों ने मामले को शांत कराया।
पुलिस बच्ची से अलग-अलग तरीके से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान बच्ची ने गलत हरकत के बारे में नहीं बोला है। लोगों की ओर से लगाए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने पर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top