हल्द्वानी

हल्द्वानी में पड़ोसी की अत्येष्टि में गया युवक गौला नदी में बहा, पांच किमी दूर राजपुरा में शव बरामद

हल्द्वानी। पड़ोसी की अत्येष्टि करने चित्रशिला घाट गया युवक गौला नदी में नहाते समय बह गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी लाश घटनास्थल से पांच किमी दूर राजपुरा घाट के पास बरामद हुई।पुलिस के अनुसार, प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी 75 वर्षीय हेमंत आर्य रेलवे विभाग से रिटायर्ड हुए थे। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई थी।
शनिवार को दोपहर एक बजे चित्रशिला घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जा रही थी। इस बीच अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचा उनका पड़ोसी 37 वर्षीय क्षेत्रपाल पुत्र मुन्ना लाल कई लोगों के साथ नहाने के लिए गौला नदी के किनारे चला गया, मगर पैर फिसलने से वह नदी में बहने लगा।
लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, सूचना मिलते ही मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम पुलिस टीम के साथ पहुंचे और सर्च अभियान शुरू कर दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी भी सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े।
संयुक्त टीम ने दो घंटे बाद राजपुरा के पास गौला नदी के किनारे शव बरामद किया। नदी में बहे युवक के बड़े भाई जसवंत लाल ने शव की शिनाख्त की। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी भी गौला नदी में पहुंच गए थे और पूरे मामले की जानकारी ली।
मृतक के भाई जसवंत लाल ने बताया कि पड़ोसी की मौत के बाद उन्होंने अंत्येष्टि में आने का मन बनाया था, लेकिन क्षेत्रपाल ने खुद जाने की बात कह दी। क्षेत्रपाल खेतीबाड़ी करता था। उसका एक बेटा व दो बेटियां हैं। बेटा सातवीं, दूसरी बेटी दो व तीसरी नर्सरी में पढ़ती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top