हल्द्वानी

हल्द्वानी में बाजार से स्कूटी लेकर घर निकला युवक, अस्पताल में परिजनों को मिली लाश

पुलिस ने लावारिस हाल में अस्पताल पहुंचाया, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
हल्द्वानी
। देवलचौड़ निवासी एक युवक दुकान से स्कूटी लेकर घर के लिए निकला था, मगर बीच रास्ते से गायब हो गया। इसके बाद स्वजन ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। मामला कमिश्नर कार्यालय तक पहुंचा। इस बीच पता चला कि एक लावारिस युवक अस्पताल में भर्ती है।
सूचना मिलने पर पिता एसटीएच पहुंच गए। जहां से बेटे की लाश ही मिली। पुलिस फिलहाल मामले को हादसा बता रही है, लेकिन मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। उसका कहना है कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे लगता है कि उसे मारा गया है।
मूल रूप से चंपावत जिले के रैगांव निवासी 25 वर्षीय सूरज अधिकारी देवलचौड़ स्थित मानपुर पश्चिम गांव में परिवार के साथ किराए पर रहता था और निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक था। सूरज के पिता दिलीप एसटीएच के पास खाने का ठेला लगाते हैं।
14 अप्रैल की सुबह साढ़े सात बजे वह घर जाने की बात कहकर पिता के ठेले से स्कूटी से रवाना हुआ, मगर शाम तक घर नहीं पहुंचा। जिस पर परिवार ने पुलिस में शिकायत की। कोई खास खोजबीन नहीं होने पर मंगलवार को दिलीप कमिश्नर दीपक रावत के पास मामले को लेकर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में घायल एक युवक एसटीएच में भर्ती है।
इसके बाद दिलीप अस्पताल पहुंच गए, जहां गंभीर हालत में बेटे को आइसीयू में भर्ती देखा, मगर बुधवार तड़के सूरज ने दम तोड़ दिया। पिता का कहना है कि उसके बेटे की पीठ पर चोट के निशान हैं। ऐसे में आशंका है कि उसे किसी ने मारा है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
दलीप का कहना है कि 13 अप्रैल की रात कार सवार कुछ युवकों ने उसके ठेले पर खासा हंगामा किया। साथ ही धमकी भी दी। जिस वजह से उसने सूरज को बुलाया था। सुबह साढ़े सात बजे बेटा घर जाने की बात कहकर निकला। लेकिन उसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होकर अस्पताल पहुंच गया। वहीं, पीडि़त परिवार की मदद के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नेगी अस्पताल से लेकर मोर्चरी तक पहुंचे थे। उन्होंने दलीप अधिकारी को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top